सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई, तीन मवेशी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Simdega: मवेशी तस्करी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मवेशियों को बरामद किया है. मामले में दो आरोपियों को...

Simdega Police
गिरफ्तार आरोपी

Simdega: मवेशी तस्करी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मवेशियों को बरामद किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की ओर से मवेशियों को तस्करी कर गुमला की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोका. पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि दो संदिग्ध व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया गया.

तीन मवेशी, एक बोलेरो पिकअप वाहन, दो मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि उरांव (30 वर्ष), निवासी सुरसा खोटाटोली थाना सिसई, गुमला तथा बुधा उरांव (लगभग 37 वर्ष), निवासी चरकटोली जामटोली थाना एवं जिला गुमला के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने मवेशियों को खरीदकर सिमडेगा के रास्ते गुमला ले जाकर बूचड़खाने में बेचने की बात स्वीकार की. पुलिस ने तीन मवेशियों, एक बोलेरो पिकअप वाहन, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीत कुमार, पु.अ.नि अनुपम एक्का, सअनि चंद्र मोहन होरो समेत सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: उज्जैन में तैयारी: भगवान महाकालेश्वर को अर्पित की जाएगी सबसे पहली राखी, सृष्टि के कल्याण की कामना की जाएगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *