ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव, बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, स्टार्क बने टॉप गेंदबाज

Newswave Desk: टेस्ट क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली...

icc-test- rankings
Major shake-up in ICC Test rankings: Bumrah loses No. 1 spot

Newswave Desk: टेस्ट क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली बार दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. स्टार्क को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला. उन्होंने दो मैचों में कुल 12 विकेट लिए. इस प्रदर्शन के बाद उनके 872 रेटिंग अंक हो गए हैं. बुमराह उनसे 10 अंक पीछे हैं.

बुमराह को क्यों हुआ नुकसान ?

जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल नवंबर के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन सके. लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है. वहीं न्यूजीलैंड के मैट हेनरी एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

टॉप-5 टेस्ट गेंदबाज

1. मिचेल स्टार्क – ऑस्ट्रेलिया

2. जसप्रीत बुमराह – भारत

3. मैट हेनरी – न्यूजीलैंड

4. पैट कमिंस – ऑस्ट्रेलिया

5. मार्को जानसेन – दक्षिण अफ्रीका

टॉप-10 में सिर्फ बुमराह भारतीय

टेस्ट गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में फिलहाल सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही भारतीय हैं. मोहम्मद सिराज चार स्थान नीचे खिसककर 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं रवींद्र जडेजा भी तीन स्थान के नुकसान के साथ 19वें नंबर पर हैं. कुलदीप यादव 26वें स्थान पर हैं. यानी टॉप-10 तो दूर, टॉप-15 टेस्ट गेंदबाजों में भी इस समय बुमराह के अलावा कोई भारतीय गेंदबाज नहीं है.

ALSO READ: बाबूलाल मरांडी ने कहा- ‘झारखंड के पत्रकारों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार, झारखंड के सभी पत्रकारों को राज्य बदर करने का आदेश कर दें जारी, सरकार का टेंशन खत्म’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *