Bokaro: बोकारो सेक्टर-4 के कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रही 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. समापन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

सुदेश महतो ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे तीरंदाजों से मुलाकात कर उनका उत्साह भी बढ़ाया.
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने पर जोर
इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देता है. खिलाड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है कि खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें.
कार्यक्रम में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके अग्निहोत्री भी मौजूद रहे. सुदेश महतो ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे बेहतर प्रदर्शन करने और अपने खेल करियर में सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं.
ALSO READ: पलामू में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन; 121 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

