कोहरे का कहर: दबिश पर गई पुलिस जीप पेड़ से टकराई, छह जवान घायल

गोरखपुर: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. महराजगंज...

गोरखपुर: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. महराजगंज में हुई इस घटना में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की पुलिस टीम शामिल थी.
पुलिस की गाड़ी घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

6 पुलिसकर्मी घायल

हादसे में एसएसआई समेत तीन दारोगा सहित कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों में SSI रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष और गीता शामिल हैं.
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

इलाज के लिए अस्पताल रेफर

बताया जा रहा है कि घायल SSI रमेश चंद्र कुशवाहा समेत सभी छह पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है. सभी पुलिसकर्मी दबिश के सिलसिले में क्षेत्र में गए थे.

घना कोहरा बना कारण

हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है. दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जानकारी जुटाने में लगी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *