Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड में मंत्रियों का जिलावार झंडोत्तोलन कार्यक्रम तय, जानें किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने के लिए झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं....

स्वतंत्रता दिवस 2026

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने के लिए झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मंत्रियों के नाम आधिकारिक तौर पर तय कर दिए गए हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत राज्य के तमाम प्रमुख

जिलों में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है.

• पलामू (डालटनगंज) में मंत्री राधा कृष्ण किशोर
• पश्चिमी सिंहभूम में दीपक बिरूआ
• गुमला में मंत्री चमरा लिंडा,
• गोड्डा में मंत्री संजय प्रसाद यादव
• जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी
• देवघर में मंत्री हफीजूल हसन
• पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
• बोकारो में मंत्री योगेंद्र प्रसाद
• गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार
• लोहरदगा में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

ALSO READ: लोहरदगा: 13 अगस्त को JH हर्बो शाइन में मेगा रक्तदान शिविर व मेधावी छात्र सम्मान समारोह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *