Virat Kohli की RCB का बड़ा ऐलान: मैच के दिन फैंस के लिए मेट्रो सफर फ्री, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा

News Desk: IPL 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है. टीम ने...

News Desk: IPL 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है. टीम ने ऐलान किया है कि जो दर्शक उनके मैच देखने के लिए M.Chinnaswamy Stadium जाएंगे, उन्हें मेट्रो में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी. RCB के मुताबिक, जिन फैंस के पास मैच का वैध टिकट होगा, वे मैच वाले दिन Namma Metro में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे. यानी स्टेडियम तक आने-जाने का खर्च टीम खुद उठाएगी.

यह सुविधा सिर्फ उसी दिन लागू होगी, जिस दिन आपका मैच है.ऐसे में टिकट दिखाकर आप आसानी से मेट्रो से सफर कर सकते हैं और ट्रैफिक की परेशानी से भी बच सकते हैं. RCB का यह कदम खास तौर पर फैंस की सुविधा और बेहतर मैच अनुभव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंचकर टीम को सपोर्ट कर सकें.

RCB ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

इस खास सुविधा की जानकारी RCB ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की है. टीम ने साफ किया कि मैच वाले दिन फैंस Namma Metro में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे. इस पहल से स्टेडियम जाने वाले हजारों फैंस को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इससे उनका सफर आसान होगा और ट्रैफिक की झंझट भी कम होगी.

कब-कब मिलेगा फ्री मेट्रो सफर का फायदा?

यह सुविधा खास तौर पर M. Chinnaswamy Stadium में होने वाले RCB के घरेलू मैचों पर लागू होगी. यानी जो फैंस स्टेडियम में मैच देखने जाएंगे, वे अपने मैच टिकट के जरिए Namma Metro में मुफ्त सफर कर सकेंगे RCB का पहला होम मैच 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेला जाएगा. इसके बाद 5 अप्रैल को टीम का मुकाबला Chennai Super Kings से होगा. ये दोनों मैच बेंगलुरु के इसी स्टेडियम में आयोजित होंगे, जहां फैंस को फ्री मेट्रो राइड का फायदा मिलेगा.

इस सुविधा से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि फैंस का समय और पैसा दोनों बचेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *