Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में साइबर ठगी का मामला, महिला के खाते से 64 हजार की अवैध निकासी

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से 64 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया...

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से 64 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस संबंध में नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें साइबर ठगी की आशंका जताई गई है.

बीना देवी नामक महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 मार्च को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से बिना अनुमति के 64 हजार रुपये कट गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो यह भुगतान किया है और न ही किसी को ओटीपी या बैंक से संबंधित कोई जानकारी दी है.

घटना के बाद बीना देवी और उनके परिजन काफी परेशान हैं. उन्होंने तत्काल भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क किया, जहां बैंक अधिकारियों ने इसे साइबर ठगी का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी.

बीना देवी की बेटी लवली पटेल ने बताया कि बैंक अधिकारियों के अनुसार उनके खाते से निकली राशि रेहान अली खान के खाते में ट्रांसफर हुई है.इस संबंध में बीना देवी ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *