Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व CM रघुवर दास का बड़ा बयान, पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP की पूर्ण बहुमत सरकार

पाकुड़: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को पाकुड़ पहुंचे. परिसदन पहुंचने पर उनका भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू सहित पाकुड़, साहिबगंज...

पाकुड़: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को पाकुड़ पहुंचे. परिसदन पहुंचने पर उनका भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू सहित पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत

कार्यकर्ताओं से मिलने के उपरांत पूर्व सीएम रघुवर दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी.

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत का दावा

रघुवर दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता सरकार से उब चुकी है और वहां बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि हाल ही में वे पश्चिम बंगाल से लौटे हैं और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है. उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Also Read: रांची में सरहुल की धूम, बारिश पर भारी पड़ा सांस्कृतिक जुनून, उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

SIR और मतदाता सूची पर बयान

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में SIR अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

CM हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया

हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बजट सत्र के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रघुवर दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक संवैधानिक और जिम्मेदार पद होता है, इसलिए ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी.

पर्व-त्योहार पर दिया संदेश

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को उम्मीद थी कि बजट सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री लोकहित और जनहित के मुद्दों पर अपनी योजनाएं बताते. उन्होंने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और आस्था का हिस्सा हैं. चाहे रामनवमी हो, सरहुल हो या ईद, इन पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *