आद्रा मंडल में 7 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सरायकेला: आद्रा मंडल से यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 मार्च...

सरायकेला: आद्रा मंडल से यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकॉम यानी एस एंड टी विभाग के अनुरक्षण कार्यों के लिए किया जा रहा है.

इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 68090 और 68089 (आद्रा–मिदनापुर) 24, 27 और 29 मार्च को रद्द रहेंगी.

वहीं, ट्रेन संख्या 68079 और 68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा) 24, 26, 27, 28 और 29 मार्च को रद्द की गई हैं.

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 68056 और 68060 (टाटा–आसनसोल–बाराभूम) 24 मार्च को आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होंगी. यानी ये ट्रेनें आद्रा से आगे आसनसोल सेक्शन में नहीं जाएंगी.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 24 मार्च को आद्रा से आसनसोल के बीच रेल खंड पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी.यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *