Click Here

बोकारो: मोहर्रम पर अखाड़ों का शानदार प्रदर्शन, हजारों की भीड़ उमड़ी

Bokaro: मोहर्रम के अवसर पर बोकारो, चास, बेरमो सहित जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व संपन्न हुआ. चास सहित कई स्थानों...

मोहर्रम पर अखाड़ों का शानदार प्रदर्शन
मोहर्रम पर अखाड़ों का शानदार प्रदर्शन

Bokaro: मोहर्रम के अवसर पर बोकारो, चास, बेरमो सहित जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व संपन्न हुआ. चास सहित कई स्थानों पर अखाड़े सजे. खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार आदि से हैरतअंगेज खेल दिखाकर वाहवाही बटोरी. चास के मुस्लिम मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर, अंसार नगर, सिवनडीह, बालीडीह मुस्लिम मोहल्ला, जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पारंपरिक जुलूस निकाला और अपनी आस्था व कला का प्रदर्शन किया.

लाठी और तलवारबाजी के करतब बने आकर्षण का केंद्र

इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी खेल, तलवारबाजी और पारंपरिक युद्ध कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन देखने के लिए रास्ते भर भारी संख्या में लोग जुटे रहे. अखाड़ों ने अपने-अपने करतब दिखाए, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया.

ALSO READ: सरायकेला: कुकड़ू में पेड़ों के सहारे बिजली के तार, हादसे को दे रहे निमंत्रण, ग्रामीणों ने खोली पोल 

प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण रहा आयोजन

मोहर्रम के इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *