बुंडू में अल्पसंख्यक समाज को मिला प्रतिनिधित्व, मो. अशरफ अंसारी बने विधायक प्रतिनिधि

बुंडू/रांची: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने मो. अशरफ...

Mohd. Ashraf Ansari
मो. अशरफ अंसारी बने विधायक प्रतिनिधि

बुंडू/रांची: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने मो. अशरफ अंसारी को अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में रविवार, 23 मार्च 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आधिकारिक घोषणा की गई है.

हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा, कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि मो. अशरफ अंसारी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और अली कॉलोनी, एदेलहातु समेत पूरे बुंडू क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को कम करने का करेंगे कार्य- मो. अशरफ

वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर मो. अशरफ अंसारी ने विधायक का आभार जताते हुए कहा, कि वे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यक समाज, युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे.

बता दें, मो. अशरफ अंसारी, स्व. मो. असलम अंसारी के पुत्र हैं और बुंडू प्रखंड के अली कॉलोनी, पंचायत एदेलहातु के निवासी हैं. इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया. लोगों ने उम्मीद जताई है, कि इस फैसले से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड सचिवालय में बहाली का झांसा देकर 43 लाख की वसूली, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक बांटे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *