Click Here
Click Here
Click Here

जेल की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, छापेमारी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

पाकुड़: डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार रविवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन...

जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण
जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण

पाकुड़: डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार रविवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के नेतृत्व में विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंडल कारा में विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित रहे.

जेल के सभी वार्डों का किया निरीक्षण

अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का विस्तार से निरीक्षण किया.

तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ और नियंत्रित रहने की पुष्टि होती है.

Also Read: HC का बड़ा फैसला: बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में नए सदस्यों की नई नियुक्ति से पहले पुराने लोगों के कार्यकाल विस्तार पर विचार करना होगा

पर्व-त्योहार को लेकर किया गया निरीक्षण

निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया.

कैदियों से भी किया गया संवाद

निरीक्षण में सभी वार्ड नियम-संगत पाए गए तथा किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि दृष्टिगोचर नहीं हुई. अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कैदियों से संवाद भी स्थापित किया, जहां किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

जेल परिसर की साफ-सफाई, अस्पताल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाएं संतोषजनक और मानकों के अनुरूप पाई गईं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *