Click Here
Click Here
Click Here

WhatsApp ला रहा नया फीचर: पढ़ते ही डिलीट होंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

News Desk: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए अक्सर नए-नए फीचर्स लाता रहता है और साथ ही उनकी प्राइवेसी को भी बेहतर बनाने...

News Desk: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए अक्सर नए-नए फीचर्स लाता रहता है और साथ ही उनकी प्राइवेसी को भी बेहतर बनाने की कोशिश करता है. अब इसी के तहत कंपनी एक और नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जो यूजर्स के लिए काफी काम का हो सकता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp एक नए ‘After Reading’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर में जैसे ही कोई यूजर मैसेज पढ़ेगा, थोड़ी ही देर में वह अपने आप चैट से गायब हो जाएगा. आइए जानते हैं कि यह फीचर किस तरह काम करेगा…

कैसे काम करेगा ‘After Reading’ फीचर?

WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इसमें अगर यूजर इस ऑप्शन को चालू करता है, तो सामने वाला जैसे ही मैसेज पढ़ेगा, तुरंत एक टाइमर एक्टिव हो जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज ओपन होते ही करीब 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू होगा और समय पूरा होते ही मैसेज अपने आप चैट से हट जाएगा.

टाइमर खत्म होते ही मैसेज होगा गायब

टाइम लिमिट खत्म होते ही मैसेज अपने-आप दोनों यूजर्स के चैट से हट जाएगा. अगर रिसीवर ने मैसेज को ओपन ही नहीं किया, तो वह 24 घंटे के अंदर खुद ही एक्सपायर होकर गायब हो जाएगा. अभी यह नया फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है. फिलहाल यह टेस्टिंग स्टेज में है, इसलिए आम यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है.

प्राइवेसी बढ़ाने में कितना कारगर ये नया फीचर?

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है, जो चैट में संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं. कई बार लोग WhatsApp पर OTP, पासवर्ड, एड्रेस या वेरिफिकेशन कोड जैसी पर्सनल डिटेल्स भेजते हैं, जो लंबे समय तक चैट में रहने पर रिस्क बढ़ा सकती हैं.

नए फीचर की मदद से ऐसे मैसेज तय समय के बाद अपने-आप गायब हो जाएंगे. इससे न सिर्फ चैट में डेटा जमा नहीं रहेगा, बल्कि किसी भी तरह के डेटा लीक या गलत इस्तेमाल की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *