पलामू: वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिग के पास से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के...

Hussainabad Police Station
हुसैनाबाद पुलिस स्टेशन

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता कर बताया, कि पुलिस को 22 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी, कि जपला से हैदरनगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक युवक लाल रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या- JH03AG-1391 से अवैध हथियार लेकर जा रहा है.

सूचना मिलते ही की गई त्वरित कार्रवाई​

सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए संध्या गश्ती दल को नगर पंचायत कार्यालय के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसी दौरान जपला की ओर से आ रही एक लाल रंग की मोटरसाइकिल का चालक पुलिस बल को देखते ही करीब 50 मीटर पहले ही रुक गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा. संदेह होने पर तैनात सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.

युवक को भेजा जा रहा बाल सुधार गृह

​पकड़े गए युवक की जब तलाशी ली गई, तो उसके कमर के पीछे खोंसा हुआ एक देशी कट्टा और जींस की बाईं जेब से एक जिंदा गोली बरामद की गई, जिस पर 8 MM KF अंकित था. पुलिस ने मौके से अवैध हथियार के साथ-साथ उक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 64/26, दिनांक 22 मार्च 2026 के तहत धारा 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

​इस महत्वपूर्ण छापेमारी दल में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु.अ.नि. कमल किशोर पाण्डेय, मुकेश कुमार सिंह, रमण यादव, हवलदार कार्तिक प्रसाद मेहता, आरक्षी विकास राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से शामिल थे.

यह भी पढ़ें: BREAKING विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *