Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कुंजबोना में आईटीडीए द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक है. यहां व्यवस्था इस कदर बेपटरी हो चुकी है, की यहां पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई छोड़ कर खुद अपने लिए खाना बनाने को मजबूर है .विद्यालय के इस व्यवस्था ने शिक्षा विभाग और आईटीडीए प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 6 तक कुल 83 छात्र नामांकित है. विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित अन्य और दो घंटी आधारित शिक्षक पदस्थापित है. लेकिन स्थानीय लोगों और छात्रों के मुताबिक शिक्षक अक्सर गायब रहते हैं.
छात्रों को खुद अपने लिए खाना बनाना पड़ता है
विद्यालय के छात्रों ने बताया आज तक मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया गया है. इस विद्यालय में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यहां के छात्रों को खुद अपने लिए खाना बनाना पड़ता है. बताया जा रहा है विद्यालय में तीन रसोइयां है. जो अक्सर अनुपस्थित रहते हैं. यहां तक की छात्रों को खुद जंगल से लकड़ी भी लाना पड़ता है. वहीं विद्यालय की स्थिति भी दयनीय बताई जा रही है. छात्रों के अनुसार बरसात के समय छत से पानी भी टपकता है. जरूरत है संबंधित विभाग को विद्यालय की निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की.



