पलामू: वीर भगत सिंह का जीवन दर्शन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी- नगर मंत्री किसलय दुबे

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), मेदिनीनगर इकाई द्वारा नगर मंत्री किसलय दुबे के नेतृत्व में अमर शहीद वीर भगत सिंह की...

All India Student Council
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेदिनीनगर इकाई ने भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), मेदिनीनगर इकाई द्वारा नगर मंत्री किसलय दुबे के नेतृत्व में अमर शहीद वीर भगत सिंह की जयंती/पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यह कार्यक्रम हॉस्पिट चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया.

युवाओं को भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की सख्त जरूरत

इस अवसर पर नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि वीर भगत सिंह का जीवन और उनका विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगत सिंह के विचारों, साहस, त्याग और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाएं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस दौर में युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की सख्त जरूरत है.

वहीं कॉलेज अध्यक्ष चित्तेश पांडे ने अपने संबोधन में कहा, कि भगत सिंह केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक गहरे चिंतक और विचारक भी थे. उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं.

सभी ने लिया भगत सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नगर सह मंत्री अमन पाण्डेय, सचिन उपाध्याय, गगन सिंह, नगर कार्यालय मंत्री अभय पाण्डेय, नगर एस.एफ.एस. प्रमुख दिवाकर शुक्ला, जीएलए कॉलेज इकाई अध्यक्ष चितेश पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मिलकर भगत सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, चाय बागान क्षेत्रों पर फोकस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *