Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

करंट लगने से टेंट कर्मी की दर्दनाक मौत, शादी समारोह के बाद टेंट खोलने के दौरान हुआ हादसा

Ranchi : थाना क्षेत्र के चायाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील महतो को गुरुवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई....

1100 volt current
google image

Ranchi : थाना क्षेत्र के चायाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील महतो को गुरुवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील महतो टेंट हाउस का कार्य करते थे. उन्होंने डेरो गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाया था. समारोह समाप्त होने के बाद वह टेंट खोलने के लिए मकान की छत पर चढ़े थे.

1100 वोल्ट के करंट से युवक की मौत

इसी दौरान उनका संपर्क 1100 वोल्ट के विद्युत तार से हो गया, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर छत से नीचे गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल बोलेरो वाहन से बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. सुनील महतो की असामयिक मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं चायाडीह गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read : नामकुम के अमिठिया नगर में रैयती जमीन पर पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, धांधली का लगाया आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *