खाली जमीन पर टैक्स के खिलाफ बुंडू में विरोध, उलगुलान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

बुंडू: उलगुलान मोर्चा ने नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर NAC क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खाली जमीनों पर लगाए...

बुंडू: उलगुलान मोर्चा ने नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर NAC क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खाली जमीनों पर लगाए जा रहे टैक्स को तत्काल बंद करने की मांग की है.

जनहित का मुद्दा बताकर की पुनर्विचार की अपील

मोर्चा ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए नगर पंचायत के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की.

आम लोगों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि खाली जमीन पर टैक्स लगाना आम लोगों के साथ अन्याय है और इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

Also Read: WhatsApp ला रहा नया फीचर: पढ़ते ही डिलीट होंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

आंदोलन की चेतावनी

मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि “नगर पंचायत द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है. खाली जमीन पर टैक्स लगाना उचित नहीं है, इससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. अगर जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो उलगुलान मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा.”

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस मौके पर महासचिव लक्ष्मण सिंह मुंडा सहित सदस्य शिव प्रसाद प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *