Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

चतरा: सिमरिया थाना क्षेत्र में तेतर मोड़ के पास उदयन पब्लिक स्कूल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ. लातेहार से हजारीबाग...

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

चतरा: सिमरिया थाना क्षेत्र में तेतर मोड़ के पास उदयन पब्लिक स्कूल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ. लातेहार से हजारीबाग छठ पूजा मनाने जा रहे एक परिवार की डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

Also Read: HEC जमीन फर्जीवाड़ा: HC ने SSP से पूछा, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं

तीनों गंभीर रूप से घायल

कार में सवार पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरबैग खुलने से तीनों की जान बच गई, अन्यथा नतीजे और भयानक हो सकते थे. प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *