Click Here
Click Here
Click Here

बड़ा हादसा : प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, हादसे में 3 की मौत, कई मजदूर घायल

Prayagraj: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया....

Prayagraj:  प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया. अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है. मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए. आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया. इसमें तीन मजदूरों की मौत की बात कही जा रही है. छह की हालत नाजुक बताई जा रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियों के साथ कई एंबुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स रेस्क्यू आपरेशन में जुटी हुई है.

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. कई लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि मौके से निकाले गए चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है.

बिहार के सहरसा के बताए जा रहे मजदूर

मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई है. दर्जन भर से अधिक जेसीबी मलबों को हटाकर दबे हुए लोगों को खोज रही है. तीन शव निकाले जा चुके हैं. सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं. एक मृतक की पहचान सहरसा के ज्योतिष के रूप में हुई है.

हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ दर्जन लोग थे मौजूद

हादसे के समय डेढ़ दर्जन से अधिक मौजूद शीतगृह में मौजूद थे. तेज आवाज के साथ धमका हुआ तो आसापास के लोग भी सहम गए. अमोनिया गैस रिसाव के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. टैंकर फटने की आवाज सुनकर लोग थर्रा गए. गैस के चलते बचाव कार्य में भी बाधा आयी.

पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है कोल्ड स्टोरेज

बता दें कि सपा के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *