News Desk: हाल ही में निर्माता Vipul Amrutlal Shah की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. विवादों में घिरने के बावजूद इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही.


अब The Kerala Story 2 की OTT रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसे में फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर इस फिल्म को कब और किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा.
‘The Kerala Story 2′ OTT पर कब?
आमतौर पर जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं, वे थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिनों के अंदर OTT प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं. ‘The Kerala Story 2’ अभी हाल ही में 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, ऐसे में इसे बड़े पर्दे पर आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. इस फिल्म की OTT रिलीज को लेकर चर्चा इन दिनों तेज हो गई है. खासतौर पर धुरंधर 2 के आने के बाद माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला ले सकते हैं.
फिलहाल The Kerala Story 2 के डिजिटल राइट्स को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, अटकलें लगाई जा रही हैं कि जिस तरह पहला पार्ट ZEE5 पर रिलीज हुआ था, उसी को देखते हुए सीक्वल के भी इसी प्लेटफॉर्म पर आने की संभावना जताई जा रही है.

हालांकि ‘The Kerala Story 2’ की OTT रिलीज अभी कन्फर्म नहीं है, इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा. माना जा रहा है कि यह फिल्म अप्रैल के आखिरी हफ्ते में OTT पर आ सकती है.
‘The Kerala Story 2’ बनी हिट
काफी विवादों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसकी कमाई भी मजबूत रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने करीब 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट लगभग 25 करोड़ के आसपास बताया गया। ऐसे में कमाई के हिसाब से यह फिल्म सफल साबित हुई.

