Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी 2026 को लेकर सनातन महापंचायत सक्रिय, राज्यपाल को सौंपा निमंत्रण

रांची: शहर में रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच सनातन महापंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने ललित नारायण ओझा...

रांची: शहर में रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच सनातन महापंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की.

प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख लोग शामिल

इस टीम में संजय कुमार जायसवाल, मुकेश पांडेय, कृपाशंकर सिंह, दीपक ओझा, संजय मिनोचा और अमित चौधरी भी शामिल थे.

27 मार्च के कार्यक्रम का निमंत्रण

सभी ने राज्यपाल को 27 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व और शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

Also Read: बड़ा हादसा : प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, हादसे में 3 की मौत, कई मजदूर घायल

1929 से चली आ रही है परंपरा

महापंचायत ने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. रांची में भी रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की परंपरा 1929 से चली आ रही है.

फिरायालाल चौक से तपोवन मंदिर तक यात्रा

यह शोभायात्रा फिरायालाल चौक से तपोवन मंदिर तक निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति में शामिल होते हैं.

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग

साथ ही महापंचायत ने शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए रामभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग भी राज्यपाल के सामने रखी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *