स्वर्णरेखा नदी किनारे से बम मिलने के बाद सेना ने संभाली कमान, पूरे इलाके को किया गया सील

जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर पिछले सात दिनों से कौतूहल और दहशत का...

Swarnarekha river
स्वर्णरेखा नदी किनारे से बम मिलने के बाद सेना ने संभाली कमान

जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर पिछले सात दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना संदिग्ध विशाल बम आखिरकार अब सेना के नियंत्रण में है. सोमवार को भारतीय सेना की एक विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बम की संवेदनशीलता और उसकी मारक क्षमता को देखते हुए प्रशासन कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता. सेना के विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन के जरिए पूरे नदी तटीय क्षेत्र और आसपास के जंगलों की मैपिंग की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है.

सेना ने की पुष्टि कहा यह एक जिंदा बम है

रांची से आए सेना के अधिकारी आयुष कुमार ने प्राथमिक जांच के बाद पुष्टि की, कि यह एक ‘लाइव बम’ (जिंदा बम) है. उन्होंने बताया कि इस बम की स्थिति और इसके तकनीकी पहलुओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भेजी जा रही है. यह एक शक्तिशाली विस्फोटक हो सकता है. सुरक्षा मानकों के अनुसार, जल्द ही आसपास के घरों और क्षेत्रों को खाली कराया जाएगा. इसके बाद विशेषज्ञ टीम की देखरेख में नियंत्रित विस्फोट के जरिए इसे निष्क्रिय किया जाएगा.

एक और संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप

इसी बीच, पानीपड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब विशेश्वर सेनापति के घर के सामने खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा हुआ लोहे के सिलेंडर जैसा एक और संदिग्ध वस्तु मिली. सेना की टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला. इस दूसरी वस्तु को भी फिलहाल स्वर्णरेखा नदी के किनारे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, ताकि विशेषज्ञ इसकी भी जांच कर सकें कि कहीं यह भी कोई विस्फोटक तो नहीं है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : 5 लाख रुपये लेते हुए बड़ा बाबू और दलाल गिरफ्तार, 1,48 करोड़ मुआवजे के बदले मांगी थी 60 लाख की घूस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *