नीलांबर-पितांबरपुर में शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, अमर शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प

पलामू: नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड अंतर्गत सौतम डबरा में 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और राम प्रसाद बिस्मिल का शहादत...

पलामू: नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड अंतर्गत सौतम डबरा में 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और राम प्रसाद बिस्मिल का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया.

मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर देश के वीर सपूतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस आयोजन की अध्यक्षता कामरेड कमेश सिंह चेरो ने की, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए.

संघर्ष जारी रखने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएन सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शहीदों के सपनों के भारत को बनाने हेतु निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया.

Also Read: बड़ा हादसा : प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, हादसे में 3 की मौत, कई मजदूर घायल

भू-माफियाओं को दी चेतावनी

उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र के भू-माफियाओं की कड़ी निंदा की और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भू-माफिया अपनी हरकतों से पीछे हटें, अन्यथा जनता चुप नहीं बैठेगी.

सामंती ताकतों के खिलाफ एकजुट होने पर जोर

वहीं जिला सचिव रविंद्र राम ने सामंती ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत हमें अन्याय के खिलाफ डटने की प्रेरणा देती है.

जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प

इस दौरान वक्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ शोषित वर्ग की आवाज बनते रहेंगे और अपने हक-अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *