खरना : चैती छठ के रंग में रंगी सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह, गन्ने के रस से खरना का बना रही प्रसाद

Simdega: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह अपने आवास पर पूरे विधि-विधान और...

Simdega: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह अपने आवास पर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ खरना पूजा के लिए खीर का महाप्रसाद तैयार कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ गन्ने के रस से खीर बनाकर छठ परंपरा का पालन किया, जो इस पर्व की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है. डीसी कंचन सिंह ने बताया कि छठ पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह शुद्धता, अनुशासन और कठोर तपस्या का संदेश भी देता है. उन्होंने स्वयं अपने हाथों से प्रसाद बनाकर समाज को यह संदेश दिया कि परंपराओं और संस्कारों का पालन हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें : झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में बैंक निभाएं सार्थक भूमिका: वित्त मंत्री

पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ चैती छठ मना रही डीसी

खरना पूजा के साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो गया है, जिसे डीसी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं. इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि छठ पर्व प्रकृति और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनूठा अवसर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *