Click Here
Click Here
Click Here

भीषण गर्मी से पहले सरायकेला में पेयजल व्यवस्था को लेकर हाई लेवल बैठक

  सरायकेला : आगामी भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए झारखंड सरकार के माननीय मंत्री दीपक बिरुवा (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति...

 

सरायकेला : आगामी भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए झारखंड सरकार के माननीय मंत्री दीपक बिरुवा (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा परिवहन विभाग) के निर्देशानुसार सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर गंभीर मंथन किया गया.

बैठक में गर्मी के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित जल संकट की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. विभाग की वर्तमान सुविधाओं, संसाधनों और सामने आ रही बाधाओं की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के सभी खराब पड़े चापाकलों को युद्धस्तर पर ठीक करने का निर्णय लिया गया, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े.

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए अभी से व्यापक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें कार्यपालक अभियंता ललित हिंदूवर, सहायक अभियंता एम.एल. गुलवा, कनीय अभियंता प्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत प्रबंधक सुमित सुमन, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, गौतम नायक, झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य एवं सौरभ साहू शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *