NEWS DESK: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले Mumbai Indians की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं. टीम के मुख्य तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसी चोट या फिटनेस समस्या के कारण वहां गए हैं या किसी अन्य वजह से.

ट्रेनिंग कैंप से अब तक दूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन बुमराह अभी तक कैंप से नहीं जुड़े हैं. ऐसे में उनका सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाना टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है. इससे पहले टीम के हेड कोच Mahela Jayawardene ने बताया था कि कुछ खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया था.
टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं बुमराह
मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह बेहद अहम खिलाड़ी हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.
29 मार्च से होगा अभियान का आगाज
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को Kolkata Knight Riders के खिलाफ खेलेगी. पिछले सीजन टीम दूसरे क्वालीफायर में हारकर बाहर हो गई थी. गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस आखिरी बार 2020 में चैंपियन बनी थी और तब से अब तक फाइनल में नहीं पहुंच पाई है.

