Click Here
Click Here
Click Here

ब्रेकिंग: विदेशी नंबर से रंगदारी कॉल का नया ट्रेंड! “दुबई से प्रिंस खान” बन 20 लाख की मांग

व्हाट्सऐप पर हत्या की धमकी, कारोबारी के बेटे को बनाया निशाना, प्राथमिकी दर्ज, साइबर एंगल से जांच रांची: राजधानी रांची में अब...

व्हाट्सऐप पर हत्या की धमकी, कारोबारी के बेटे को बनाया निशाना, प्राथमिकी दर्ज, साइबर एंगल से जांच

रांची: राजधानी रांची में अब अपराधियों ने रंगदारी वसूलने के लिए नया तरीका अपना लिया है. विदेशी नंबर और व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए खुद को इंटरनेशनल गैंग से जुड़ा बताकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है. ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां “दुबई से प्रिंस खान” बनकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. कांके थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी मनोज कुमार (58) के पुत्र हर्षित भदानी के मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सऐप नंबर से धमकी भरा संदेश भेजा गया. मैसेज में साफ लिखा गया कि “20 लाख रुपये दो, नहीं तो रांची के रेस्टोरेंट में जैसे हत्या हुई है, वैसा ही अंजाम होगा”. साथ ही एक घंटे के भीतर जवाब देने का दबाव भी बनाया गया.इस तरह के संदेश में अपराधी ने खुद को “प्रिंस खान, दुबई” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़ा दिखाने की कोशिश की, ताकि पीड़ित परिवार डर जाए और बिना सत्यापन के पैसे दे दे. हालांकि, परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और व्हाट्सऐप मैसेज का प्रिंटआउट भी सौंपा. बताया गया है कि हर्षित भदानी इस समय निजी काम से रायपुर (छत्तीसगढ़) में हैं और धमकी के बाद से काफी डरे हुए हैं. परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. खास बात यह है कि पुलिस अब इस केस को केवल रंगदारी नहीं, बल्कि संगठित साइबर क्राइम के तौर पर भी देख रही है. तकनीकी टीम व्हाट्सऐप नंबर की लोकेशन, आईपी डिटेल और कॉल डेटा खंगाल रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह किसी साइबर गिरोह का काम हो सकता है, जो विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को डराकर पैसे वसूलने की कोशिश करता है. ऐसे मामलों में अक्सर नंबर फर्जी या इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संचालित होते हैं, जिससे लोकेशन ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *