Click Here
Click Here
Click Here

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: 120 सैनिकों को ले जा रहा हरक्यूलिस C-130 क्रैश

News Desk : कोलंबिया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. जब 120 सैनिकों को लेकर उड़ान भर रहा हरक्यूलिस...

News Desk : कोलंबिया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. जब 120 सैनिकों को लेकर उड़ान भर रहा हरक्यूलिस C-130 विमान देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार. लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित यह विमान पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक. यह दुर्घटना एक शहरी इलाके से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई. जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ गई है.

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि हादसे के कारणों और हताहतों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं. राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि इस भयावह हादसे में कोई जानहानि न हो. उन्होंने सैन्य आधुनिकीकरण में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई और कहा कि जवानों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *