Click Here
Click Here
Click Here

मिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया पर, शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता.

News Desk : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को तीन हफ्ते हो चुके हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं....

News Desk :  मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को तीन हफ्ते हो चुके हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका जहां बड़े हमले की चेतावनी दे रहा है, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई की बात कर रहा है. इस टकराव का असर अब सिर्फ युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ गई है. खासकर आर्थिक मोर्चे पर स्थिति काफी गंभीर हो गई है.

Also Read : झारखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर, पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर गरज-बारिश का अलर्ट

अमेरिकी बाजार को बड़ा झटका


अमेरिका इस जंग में इजरायल का साथ दे रहा है, लेकिन इसका असर उसके अपने शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. डॉउ जोन्स में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. एक महीने पहले इसकी 30 कंपनियों की कुल वैल्यू करीब 14 ट्रिलियन डॉलर थी, जिसमें अब 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी आ गई है. भारतीय रुपये में देखें तो यह नुकसान लगभग 80 से 85 लाख करोड़ रुपये के बराबर है.

Also Read : कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: 120 सैनिकों को ले जा रहा हरक्यूलिस C-130 क्रैश

add1

एशियाई बाजारों में भी गिरावट


जापान और चीन के शेयर बाजार भी इस जंग से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. जापान के बाजार में 12 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है, जहां Nikkei 225 सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. वहीं चीन के Hang Seng और Shanghai Composite में भी करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कुल मिलाकर, जितनी बड़ी अर्थव्यवस्था, उतना बड़ा नुकसान देखने को मिल रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *