झारखंड के राज्यसभा सांसदों में काम कराने में महुआ मांझी टॉप, प्रदीप वर्मा पीछे, पांच सांसद क्षेत्र विकास में कर चुके हैं 62.33 करोड़

रांची: झारखंड के राज्यसभा सांसदों में क्षेत्र विकास के लिए काम कराने के मामले में महुआ मांझी सबसे आगे हैं. वहीं प्रदीप...

रांची: झारखंड के राज्यसभा सांसदों में क्षेत्र विकास के लिए काम कराने के मामले में महुआ मांझी सबसे आगे हैं. वहीं प्रदीप वर्मा अब तक एक भी काम पूरा नहीं करा पाए हैं. पांचों सांसदों को क्षेत्र विकास के लिए कुल 84.89 करोड़ रुपये का फंड आवंटित हुआ है. इन सांसदों ने कुल 1297 कार्यों की अनुशंसा की है, जिनमें से 1176 कार्यों को स्वीकृति मिली है. हालांकि अब तक केवल 416 कार्य ही पूरे हो पाए हैं.

बताते चले कि शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है. वहीं दीपक प्रकाश का कार्यकाल भी इसी वर्ष समाप्त होने वाला है.

किस सांसद ने कितना खर्च किया और कितने काम पूरे कराए

महुआ मांझी

• फंड एलोट- 18.35 करोड़

• कितने काम की अनुशंसा- 330

• कितने काम की स्वीकृति-320

• कितने काम पूरे हुए- 149

• कितने खर्च- 14.96 करोड़

आदित्य प्रसाद साहू

• फंड एलोट- 17.86 करोड़

• कितने काम की अनुशंसा- 218

• कितने काम की स्वीकृति- 209

• कितने काम पूरे हुए- 131

• कितने खर्च- 15.36 करोड़

दीपक प्रकाश

• फंड एलोट- 22.76 करोड़

• कितने काम की अनुशंसा- 359

• कितने काम की स्वीकृति-306

• कितने काम पूरे हुए- 121

• कितने खर्च- 18.37 करोड़

प्रदीप वर्मा

• फंड एलोट- 12.96 करोड़

• कितने काम की अनुशंसा- 167

• कितने काम की स्वीकृति-147

• कितने काम पूरे हुए- 00

• कितने खर्च- 8.46 करोड़

डॉ सरफराज अहमद

• फंड एलोट- 12.96 करोड़

• कितने काम की अनुशंसा- 223

• कितने काम की स्वीकृति-194

• कितने काम पूरे हुए- 15

• कितने खर्च- 5.18 करोड़

किस सांसद का कार्यकाल कब तक

• डॉ सरफराज अहमद( 2024- 2030)

• आदित्य प्रसाद साहू( 2022-28)

• दीपक प्रकाश( 2020-2026)

• प्रदीप वर्मा( 2024-2030)

• महुआ मांजी( 2022-2028)

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *