रांची: चुटिया थाना क्षेत्र से एक आत्महत्या की घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना उस वक्त हुई जब घर के अन्य सदस्य सुबह के कार्यों में व्यस्त थे और छात्रा स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी. जानकारी के अनुसार, मृतका चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह सोकर उठी और स्कूल जाने की बात कहकर अपने कमरे में तैयार होने चली गई. काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को संदेह हुआ. परिजनों ने जब कमरे के भीतर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए. छात्रा का शव पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शुरुआती जांच के बाद पोस्टमार्टम के रिम्स भेज दिया है.
रांची: स्कूल जाने से पहले कमरे में गई नाबालिग छात्रा, पंखे से लटककर दी जान
रांची: चुटिया थाना क्षेत्र से एक आत्महत्या की घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...
सम्बंधित ख़बरें
