Click Here
Click Here
Click Here

TPC जोनल कमांडर भीखन गंझू पर लगे CCA हटाने की मांग वाली याचिका पर HC में सुनवाई

रांची : पिछले 4 सालों से जेल में बंद उग्रवादी संगठन टीपीसी के सुप्रीमो रहे कुख्यात भीखन गंझू ने झारखंड हाई कोर्ट...

रांची : पिछले 4 सालों से जेल में बंद उग्रवादी संगठन टीपीसी के सुप्रीमो रहे कुख्यात भीखन गंझू ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिट पिटीशन दाखिल कर अपने ऊपर लगे झारखंड क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) हटाने की मांग की है, इस पर आज झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद एवं न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा है, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

NIA का मोस्ट वांटेड रहा है भीखन गंझू, 19 से भी अधिक मामले दर्ज, 10 लाख का था इनामी

आपको बताते चले की भीखन गंझू को मार्च 2022 में रांची के पंडरा इलाके से गिरफ्तार किया गया था, वही गिरफ्तारी के पूर्व उसे पर लगभग 19 मामले दर्ज है जिसमें लेवी वसूली, आगजनी, गोलीबारी, हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल है जहां चतरा के टंडवा में 6, पिपरवार में 9 व चतरा सदर में 1, रांची के खलारी में एक तथा रामगढ़ के कुजू 2 मामले दर्ज हुए थे

साल 2021 में झारखंड पुलिस ने लगाया था CCA 

भीखन गंझू के बढ़ते अपराध को देखते हुए उसे पर झारखंड क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) साल 2021 के सितंबर महीने में तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की सिफारिश पर लगाया गया था, जहां महज 9 महीने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो गई। फिलहाल 20 मार्च 2022 से अब तक भीखन गंझू गंजू जेल में बंद है

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *