Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : कोयला लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Giridih: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कोयला लदा एक...

Giridih: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कोयला लदा एक ट्रक पलट गया. राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है. ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन को भारी क्षति पहुंची. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद से ही बायपास सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है. सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं. अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

सड़क जर्जर, आए दिन होती हैं दुर्घटना

लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक न तो प्रशासन और न ही संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस पहल की गई है. यही वजह है कि इस इलाके में दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. फिलहाल, एक बार फिर इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे या यह मामला भी सिर्फ खबर बनकर रह जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *