Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद पुलिस के सामने घंटों रौंदाता रहा मुख्यमंत्री का पोस्टर

धनबाद: शहर के व्यस्ततम मार्ग पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक विशाल पोस्टर जमीन पर गिरा हुआ है जिसे न...

धनबाद: शहर के व्यस्ततम मार्ग पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक विशाल पोस्टर जमीन पर गिरा हुआ है जिसे न केवल तेज रफ्तार गाड़ियां कुचल रही हैं. बल्कि राहगीर भी बेबस या बेखबर होकर उसे रौंदते हुए गुजर रहे हैं.

इस तस्वीर ने जिले की पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. क्योंकि जिस जगह पर मुख्यमंत्री का पोस्टर गिरा हुआ है वहीं पर ट्रैफिक  पुलिस का पोस्ट भी है लेकिन किसी ने भी पोस्टर हटाने की कोशिश नहीं की. कई घंटों तक लोग पोस्टर को अपने कदमों के नीचे कुचलते रहे.

Also Read: रांची को मिलेगा बड़ा तोहफा, 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट से 1 लाख घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली.

सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टरों का जमीन पर गिरना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन घंटों तक उसी स्थिति में पड़े रहना और उसे वाहनों के पहियों तले कुचले जाते देखना प्रशासनिक उदासीनता की पराकाष्ठा है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर के रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री का पोस्टर घंटों लोगों के पैरों तले रौंदा जाता रहा लेकिन किसी ने भी उसे हटाने की जहमत नहीं उठाई वो भी तब जब जहां पोस्टर गिरा है वहां से कुछ ही दूरी पर धनबाद ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *