Click Here
Click Here
Click Here

रांची: 25 मार्च को निःशुल्क हृदय जांच शिविर, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

रांची: गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा...

रांची: गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर बुधवार, 25 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को दिल से जुड़ी बीमारियों की जांच और चिकित्सकीय सलाह मुफ्त में दी जाएगी.

Also Read: धनबाद पुलिस के सामने घंटों रौंदाता रहा मुख्यमंत्री का पोस्टर

विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

इस शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव राठी, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, मैक्स अस्पताल अपनी सेवाएं देंगे. वे मरीजों की जांच कर उनकी स्थिति के अनुसार उचित इलाज और जरूरी परामर्श प्रदान करेंगे.

समय और जरूरी निर्देश

शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा. हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपने पुराने जांच रिपोर्ट और इलाज से जुड़े कागजात साथ लेकर आएं, ताकि डॉक्टर सही तरीके से परामर्श दे सकें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *