रांचीः उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को रांची आएंगे. वे विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे खूंटी जाएंगे, जहां भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके वंशजों से मिलेंगे. इसी दिन वे आइआइएम के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे.
ऐसा है उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम:
• दिन के 11:00 बजे: रांची हवाई अड्डा आगमन
• दोपहर 12:00 बजे: खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
• दोपहर 1:30 बजे: राजभवन में लंच
• अपराह्न 3:00 बजे: आईआईएम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, इसके बाद वे दिल्ली रवाना होंगे.
