SIR को लेकर भाजपा एक्टिव, बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

पाकुड़: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिरणपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में कार्यकर्ताओं को कई अहम जानकारियां...

पाकुड़: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिरणपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में कार्यकर्ताओं को कई अहम जानकारियां दी गईं. इस दौरान उन्होंने अप्रैल में होने वाले SIR को लेकर विस्तृत जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से BLO के साथ रहकर सहयोग करने की अपील की.

Also Read: रांची: नीदरलैंड से ड्रग्स मंगाने वाले बीटेक और बीकॉम के छात्र रिमांड पर, पोस्ट ऑफिस से LSD की नई खेप बरामद

वोटर लिस्ट पर दिया बयान

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि SIR को लेकर पूरे देश में विपक्ष में खलबली मची हुई है, मानो उनका वोटरों का नाम हटने वाला हो. उन्होंने कहा कि कई ऐसे वोटर हैं, जिनका नाम एक से अधिक जगहों पर वोटर लिस्ट में शामिल है, ऐसे नामों को हटाकर एक जगह रखा जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध रूप से वोटर लिस्ट में शामिल हैं, उनका नाम हटना चाहिए.

नेताओं की मौजूदगी और दावा

इस बैठक में लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश मरांडी समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *