Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में आस्था का सैलाब, कोयल नदी तट पर हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य.

पलामू : डाल्टनगंज में चैती छठ महापर्व के मौके पर कोयल नदी तट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. व्रती महिलाओं...

पलामू  :  डाल्टनगंज में चैती छठ महापर्व के मौके पर कोयल नदी तट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पवित्र जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. पूरे घाट पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला.

घाटों पर दिखी बेहतर व्यवस्था


महापर्व को लेकर घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहे ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें.

आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन


छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा. अब बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *