Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

RINPAS में डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए 8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Ranchi: कांके स्थित रिनपास में निदेशक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं...

RINPAS
Applications for the post of Director at RINPAS can be submitted until September 8.

Ranchi: कांके स्थित रिनपास में निदेशक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. निदेशक रिनपास के प्रशासनिक और विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे संस्थान की भविष्य की योजनाएं तैयार करने के साथ उनके क्रियान्वयन की निगरानी भी करेंगे. इस पद पर नियुक्ति पांच साल के निश्चित कार्यकाल के लिए होगी.

1.44 लाख रुपये से अधिक होगी शुरुआती सैलरी

निदेशक को सातवें वेतन आयोग के लेवल-14 के अनुसार वेतन मिलेगा. वेतन की न्यूनतम राशि 1,44,200 रुपये प्रति माह तय की गई है. इसके अलावा नियमानुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस और सरकारी आवास की सुविधा भी मिलेगी. इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी केंद्र या राज्य सरकार के मनोरोग संस्थान या मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए. साथ ही HOD, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डीन या यूनिट हेड के रूप में कम से कम दो साल का प्रशासनिक अनुभव भी अनिवार्य है.

उम्र की सीमा भी तय, JAP IT पोर्टल से ही होगा आवेदन

कार्यरत अधिकारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष, जबकि सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए 70 वर्ष निर्धारित की गई है. चयन के बाद निदेशक का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से पांच साल रहेगा. उम्मीदवारों को आवेदन के लिए केवल JAP IT पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा. आवेदन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और आयु से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे. निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विभाग विचार नहीं करेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिनपास निदेशक पद के लिए 18 मई 2023 और 8 जून 2023 को जारी पुराने विज्ञापन निरस्त किए जा चुके हैं. अब नियुक्ति के लिए नई प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाएगा.

ALSO READ: चाईबासा : शॉर्ट सर्किट से एश्वैर्या बस रोडवेज की यात्री बस जलकर खाक, ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *