Click Here
Click Here
Click Here

चैंबर की अहम बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा, ट्रेड फेयर, साइबर ठगी और उद्योग नीति पर बनी रणनीति

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की सातवीं बैठक रांची स्थित चैंबर भवन में अध्यक्ष...

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की सातवीं बैठक रांची स्थित चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 26 मार्च से 6 अप्रैल तक मोराबादी मैदान में होने वाले इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर को लेकर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई. महासचिव रोहित अग्रवाल ने आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग के लिए झारखंड सरकार का आभार जताया और कहा कि इस बार मेले को और भी आकर्षक रूप दिया जाएगा.

 साइबर ठगी, रेल कनेक्टिविटी और भूमि विवाद पर चिंता


बैठक में साहेबगंज में हुई साइबर ठगी की घटना पर चिंता जताई गई और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पुलिस से सख्त कदम उठाने को कहा, जिस पर अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर मामला उठाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा राज्य में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और गैर-मजरूआ जमीन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई, जहां सदस्यों ने उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन में देरी पर नाराजगी जताई.

उद्योग, नगर व्यवस्था और विकास योजनाओं पर फोकस


बैठक में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए नई नीति आने तक पुरानी नीति जारी रखने की मांग की गई. नगर निगम द्वारा कॉमर्शियल अपार्टमेंट्स के एसेसमेंट के नाम पर हो रही कथित सख्ती का मुद्दा भी उठाया गया. साथ ही सोलर पावर को बढ़ावा देने, ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द चालू करने और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. इस दौरान कई नए सदस्यों के आवेदन स्वीकृत किए गए और गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार चीनी का अभिनंदन भी किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *