Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे और शोर-शराबे के कारण सदन का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो सका, जिसके बाद स्पीकर ने सत्र की कार्यवाही समाप्त करने की घोषणा की.
Also Read: माइनिंग कंपनी शाह ब्रदर्स के खिलाफ PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अदालत ने कंपनी को जारी किया नोटिस
कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी गहरी वेदना और नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सदन में कहा कि बहुत भारी और दुखी मन से सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष का रुख स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि वे सदन को चलने नहीं देना चाहते.
