Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : मुखिया ने की PCC और छठ घाट का शिलान्यास

palamu : नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के कुराईनपतरा पंचायत में मंगलवार को मुखिया पुनम देवी ने दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. ग्राम सोंस...

PCC and Chhath Ghat

palamu : नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के कुराईनपतरा पंचायत में मंगलवार को मुखिया पुनम देवी ने दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. ग्राम सोंस स्थित चऊर आहर पर छठ घाट सह स्नानागार और ग्राम ढेला के मस्जिद रोड में सदाब अंसारी के घर से जाकिर अंसारी के घर तक PCC पथ निर्माण की आधारशिला रखी गई.

इस अवसर पर मुखिया पुनम देवी ने कहा कि सोंस में छठ घाट बनने से सोंस और कठौन्धा गांव के लोगों को लाभ मिलेगा. धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छ और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा. वहीं, ढेला में PCC पथ के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.

कुराईनपतरा पंचायत में बिना भेदभाव हो रहा विकास : मुखिया

मुखिया ने कहा कि कुराईनपतरा पंचायत का चहुंमुखी विकास बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. पंचायत में लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का गांव की सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है. मौके पर वीरेंद्र कुमार, अखिलेश साव, अनिल यादव, देवराज साव, विपत मियां, जैनुल अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, सहाबुद्दीन सिद्दीकी, ऐनुल अंसारी, समजल अंसारी, अजीज अंसारी, अनवर मियां, उस्मान मियां, ओसी मियां, ललित राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read : गुमला में रक्तदान महा-अभियान की तैयारी, 13 अगस्त को सिसई में लगेगा शिविर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *