Click Here
Click Here
Click Here

रांची : हेल्थ मिनिस्टर ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- ‘JPSC के माध्यम से 1250 डॉक्टर की होगी नियुक्ति’

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस मौके पर...

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी. झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है. पिछले एक वर्ष में 8 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य किया गया है, जिससे राज्य का चिकित्सा ढांचा मजबूत होगा. साथ ही, डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र ही जेपीएससी के माध्यम से 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने नव-नियुक्त चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे मरीजों के उपचार के साथ-साथ अस्पतालों की व्यवस्थागत कमियों का भी आकलन करें और सरकार को अवगत कराएं, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें.

ये भी पढ़ें : झारखंड: जेलों से 104 कैदियों की हुई रिहाई, रांची और हजारीबाग से सबसे अधिक

झारखंड में पहली बार मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई : डॉ. इरफान अंसारी

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के प्रमुख अस्पतालों में सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे मरीजों को अन्य राज्यों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी. झारखंड में पहली बार मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है, जिससे राज्य के छात्र-छात्रायें यहीं चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सेवाएं दे सकेंगे. इसके अतिरिक्त, ब्लड सप्लाई सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए टोल फ्री नंबर के साथ नई व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके. गंभीर बीमारियों की रोकथाम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया की पहचान के लिए राज्यव्यापी जांच अभियान चलाया जाएगा. साथ ही, वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त झारखंड बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं, विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में. स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए एआई एवं रोबोटिक तकनीक को भी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

इस वर्ष 12 लाख लोगों की टीबी जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया

वहीं अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर जांच, जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. वर्ष 2025 में चलाए गए 100 दिवसीय अभियान के दौरान लगभग 9.5 लाख लोगों की जांच की गई, जो 2024 की तुलना में दोगुनी है. इस वर्ष 12 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि संसाधनों में वृद्धि एवं आधुनिक जांच सुविधाओं के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति पूरी तरह पारदर्शी एवं बीडिंग प्रक्रिया के माध्यम से की गई है और चयनित चिकित्सकों को अपने पदस्थापन स्थल पर समर्पण के साथ कार्य करना होगा.

ये भी पढ़ें : रांची में DRMT की सख्त कार्रवाई, टैक्स वसूली तेज, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर जोर

विशेष वाहनों को किया गया रवाना

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु विशेष वाहनों को भी रवाना किया गया. कार्यक्रम का समापन राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *