क्रिकेट में नहीं चला करियर, अब बने IPL की सबसे महंगी टीम के नए मालिक

NEWS DESK: क्रिकेट में किस्मत कभी भी बदल सकती है. कई बार जिस खिलाड़ी को सालों तक मौका नहीं मिलता, वही अचानक...

NEWS DESK: क्रिकेट में किस्मत कभी भी बदल सकती है. कई बार जिस खिलाड़ी को सालों तक मौका नहीं मिलता, वही अचानक आकर बड़ा नाम बना देता है. वहीं कई दिग्गज खिलाड़ी भी अचानक खराब प्रदर्शन करने लगते हैं. लेकिन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़ी हालिया खबर ने सभी को हैरान कर दिया है.

IPL की सबसे महंगी टीम RCB का बड़ा बदलाव

खबर के मुताबिक, IPL की मौजूदा चैंपियन RCB को नए सीजन से पहले बेच दिया गया है और अब इसे चार नए मालिक मिल गए हैं. इनमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं. इस पूरे सौदे की कीमत करीब 16,600 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह बिक्री उस समय हुई है जब RCB ने पिछले साल IPL का खिताब और इस साल WPL का खिताब भी जीता था. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि नए मालिकों के बीच टीम का हिस्सा कैसे बांटा जाएगा.इस डील की सबसे खास बात यह है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमान विक्रम बिड़ला को RCB का नया चेयरमैन बनाया गया है. सिर्फ 28 साल की उम्र में वह आईपीएल की सबसे महंगी टीम के प्रमुख बन गए हैं.

क्रिकेट छोड़कर बना IPL का चेयरमैन

आर्यमान बिड़ला का क्रिकेट से भी पुराना नाता रहा है. वह पहले एक क्रिकेटर थे और मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेल चुके हैं. उन्होंने 13 मैचों में लगभग 450 रन बनाए थे. साल 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें उस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

इसके बाद 2019 में उन्होंने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट खेला और फिर धीरे-धीरे क्रिकेट छोड़कर अपने पारिवारिक बिजनेस में जुड़ गए.आज 8 साल बाद वही आर्यमान बिड़ला आईपीएल की सबसे बड़ी टीम के चेयरमैन बन गए हैं. यह वाकई एक चौंकाने वाला और दिलचस्प बदलाव है, जिसे पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *