Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: जमीन घोटाले में कार्रवाई, हजारीबाग के पूर्व CO निलंबित, सरकारी आदेश पालन नहीं करने पर जामताड़ा के LRDC को भी मिली सजा

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी...

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

जमीन घोटाले में फंसे शैलेश कुमार निलंबित

हजारीबाग के तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. शैलेश कुमार बहुचर्चित जमीन घोटाले में मुख्य आरोपियों में से एक हैं. एसीबी ने जांच में उन्हें दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया था.
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 की तिथि से उन्हें निलंबित माना गया है. वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित कर दिया गया है.

जामताड़ा LRDC प्रभात कुमार को निंदन का दंड

एक अन्य मामले में, जामताड़ा के भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) प्रभात कुमार के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. प्रभात कुमार पर आरोप था कि उन्होंने अपने अधिसूचित पद पर योगदान नहीं दिया था. इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना और कर्तव्य के प्रति लापरवाही माना गया. विभाग ने उनके विरुद्ध विभागीय आरोप पत्र गठित किया था. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उनके विरुद्ध निंदन का दंड अधिरोपित किया गया है, जो उनके सेवा रिकॉर्ड पर एक प्रतिकूल टिप्पणी के रूप में दर्ज होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *