पाकुड़: 120 छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, DC ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पाकुड़: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रोजेक्ट परख के तहत सरकारी विद्यालयों के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से तीन...

पाकुड़: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रोजेक्ट परख के तहत सरकारी विद्यालयों के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया.

120 छात्रों का दल रवाना

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार एवं एडीपीओ पीयूष कुमार ने परिसदन से 120 छात्र-छात्राओं के दल को तीन बसों के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रखंड स्तर से हुआ चयन

यह भ्रमण कक्षा 06 से 08 तक के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है. सभी छात्रों का चयन जिले के विभिन्न प्रखंडों से किया गया है.

Also Read: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न रामनवमी प्रतिनिधिमंडल, भव्य शोभायात्रा के लिए दिया आमंत्रण

इन स्थलों का होगा भ्रमण

इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं को मधुवन पारसनाथ एवं पीरटांड़ (गिरिडीह), सर जे. सी. बसु स्मारक स्थल, चिड़ियाघर, ओरमांझी स्थित मछली घर सहित कई ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इससे उन्हें प्रकृति, विज्ञान, इतिहास और संस्कृति की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी.

डीसी ने क्या कहा

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और नए अनुभव प्राप्त करने का एक अनमोल अवसर है. उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ाई गई बातों को जब छात्र प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं, तो उनकी समझ और मजबूत होती है. उन्होंने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बल और मेडिकल टीम को भी साथ भेजा गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *