धनबाद: जिले की पुलिस व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को कालूबथान ओपी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न केवल वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की, बल्कि कालूबथान ओपी को पूर्ण थाना में अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा भी की. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ निरसा श्री रजत मणिक बाखला, निरसा अंचल निरीक्षक डोमन रजक और कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.
Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3–4 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश के आसार
ओपी को थाना बनाने का प्रस्ताव
निरीक्षण के दौरान सबसे महत्वपूर्ण निर्णय कालूबथान ओपी के विस्तारीकरण को लेकर लिया गया। एसएसपी ने क्षेत्र की बढ़ती आबादी और भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि ओपी को थाना में अपग्रेड करने का प्रस्ताव अविलंब तैयार कर मुख्यालय भेजा जाए.
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि थाना बनने से क्षेत्र में पुलिस बल की संख्या बढ़ेगी और संसाधन में इजाफा होगा.थाना बनने के बाद स्थानीय लोगों को एफआईआर दर्ज कराने और अन्य पुलिसिया कार्यों के लिए दूर नहीं जाना होगा, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण और अधिक प्रभावी होगा.
