भाजपा बंगाल विरोधी पार्टी, मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे : ममता बनर्जी

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एलान के बाद मयनागुड़ी में अपनी पहली रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा...

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एलान के बाद मयनागुड़ी में अपनी पहली रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने एसआईआर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और कहा कि ऐसी गंभीर चिंताएं हैं कि मतदाता सूची से असली मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं. ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें : झारखंड में बिजली महंगी: 6.12% बढ़ी दरें, किसानों को राहत

एनआरसी से लोगों की नागरिकता छीनेंगे : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में रैली के दौरान कहा- “पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, किसे वैध भारतीय मतदाता माना जाएगा और किस आधार पर? भाजपा से इस पर जवाब मांगा है.” टीएमसी प्रमुख ने कहा कि ‘भाजपा, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं. ये लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं.’ ‘आज लोगों के मतदान का अधिकार छीना जा रहा है, कल ये लोग एनआरसी से लोगों की नागरिकता छीनेंगे.’

“भाजपा चुनाव से पहले करती है वादा, बाद में बुलडोजर खेला”

ममता बनर्जी ने भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में बंगालियों के साथ मारपीट की जा रही है. असम में कई नामांकन रद्द होने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से कहेंगे कि वे नामांकन के लिए जाते समय अपने साथ वकील लेकर जाएं. टीएमसी प्रमुख ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा चुनाव से पहले वादों की माला जपती है, लेकिन चुनाव के बाद बुलडोजर खेला करती है.

ये भी पढ़ें : सांसद वीडी राम ने लोकसभा में उठाया पलामू और गढ़वा की जलापूर्ति का मुद्दा, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

ममता बनर्जी पहले भी एसआईआर को लेकर लगा चुकी है आरोप

पहले भी ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाया था कि भाजपा और चुनाव आयोग का गठजोड़ मिलकर लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहा है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के चलते अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पूरक लिस्ट ब्लॉक और जिला स्तर पर उपलब्ध नहीं है. ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *