पलामू: स्वास्थ्य भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

पलामू: पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से उनके रांची...

पलामू: पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की.

भ्रष्टाचार का आरोप

मुलाकात के दौरान विधायक ने पलामू में स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अभियंता, जिला परिषद और सिविल सर्जन की मिलीभगत से गड़बड़ियां हो रही हैं.

एक ही स्थान पर दोबारा निर्माण

विधायक ने बताया कि कई पंचायतों में पहले से ही अनुपयोगी और निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवन मौजूद हैं. इसके बावजूद उन्हीं स्थानों पर दोबारा नए भवन निर्माण के लिए निविदा निकाली जा रही है.

Also Read: अपराधी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े राहुल राणा के परिजनों को सता रहा एनकाउंटर का डर!

विकास राशि की लूट का आरोप

डॉ मेहता ने कहा कि एक ही स्थान पर दो-दो भवन होने के बावजूद नए टेंडर निकालना कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है, जो जनता के पैसे की खुली लूट है.

कार्रवाई की मांग

उन्होंने इस मामले में शामिल जिला अभियंता, कनीय अभियंता और सिविल सर्जन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

जांच का आश्वासन

विधायक की शिकायतों को सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *